मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे मिनी ट्रक (एमपी 13 ई 1566) अवैध लकड़ी लेकर ग्राम सोरवा की ओर से आ रहा था। इसमें वाहन चालक ने सोरवा से सवारियां भी बैठा ली थीं। रास्ते में अचानक वाहन असंतुलित होकर एक बड़े पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक में सवार 13 वर्षीय बालक निर्भय पिता विश्राम बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में उसके 4 अन्य परिजन को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
लोगों ने चार जेबकतरों को पकड़ा : आजाद नगर में सोमवार को स्थानीय बस स्टैंण्ड पर आम नागरिकों की भीड़ ने चार जेबकतरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जनता उनकी जमकर धुनाई उन्हें पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने प्रमोद (19) पिता मोहन भील निवासी इन्दौर, चमसिंह (20) पिता कलसिंह निवासी उदयगढ़, शबनम (20) पिता पवन और ठाकुर (25) पिता जवरसिंह (दोनों निवासी धार) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जोबट जेल भेज दिया गया।