BJP MLA brij bihari pateriya : मध्यप्रदेश में सागर जिले की देवरी सीट से भाजपा विधायक बृज बिहारी बिहारी पटेरिया ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया। पटेरिया ने गुरुवार को पीड़ित पक्ष में थाना केसली में FIR दर्ज नहीं होने से नाराज होकर पद से इस्तीफा दे दिया था। ALSO READ: भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने दिया इ्स्तीफा, क्या है नाराजगी की वजह?
ब्रज बिहारी पटेरिया ने कहा कि दुर्भाग्य पूर्ण था, आक्रोश में लिया गया वह कदम। अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है। संगठन और सरकार मेरे साथ है, मुख्यमंत्री जी के आदेश का मैं पालन करूंगा।
पटेरिया रात में ही वे थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं होता धरना जारी रहेगा। बहरहाल विधायक के इस्तीफे पर हड़कंप मच गया और पार्टी किसी तरह उन्हें मनाने में सफल रही।