बड़ा हादसा : भोपाल में दुर्गा विसर्जन करने जा रही भीड़ पर चढ़ा दी कार

रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (09:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ पर कार चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोग घायल हो गए।
 
भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:15 पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार कार पीछे से जुलूस में घुसा दी। भगदड़ मचने के बाद तेजी से कार रिवर्स कर भाग निकला। लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह घटनास्थल से फरार हो गया।
 
इसके बाद मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज होकर श्रद्धालुओं ने थाना बजरिया के सामने चक्काजाम कर दिया।
 

#WATCH Two people were injured after a car rammed into people during Durga idol immersion procession in Bhopal's Bajaria police station area yesterday. Police said the car driver will be nabbed.#MadhyaPradesh pic.twitter.com/rEOBSbrkGW

— ANI (@ANI) October 17, 2021
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी लखीमपुर और जशपुर में तेज रफ्तार कार से लोगों को कुचलने की घटना हुई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी