प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब भाजपा विधायक का विवादित बयान, गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त

गुरुवार, 30 मई 2019 (12:16 IST)
भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी बता दिया है। जिसके बाद इस विवाद को और हवा मिल गई, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने विधायक ठाकुर के इस बयान की आलोचना की है।

खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इंदौर के महू क्षेत्र से भाजपा की विधायक उषा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्‍होंने नाथूराम गोडसे को राष्‍ट्रवादी बताया है। उनके इस बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। उक्‍त वीडियो में विधायक ठाकुर ने एक प्रश्‍न के जवाब में यह विवादित बयान दिया है।

ताजा मामलों में यह दूसरा मौका है जब प्रदेश में भाजपा की महिला नेताओं द्वारा गोडसे को लेकर विवादास्पद बयान दिए गए हैं। इससे पहले भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा विवादित बयान दिया गया था। हालांकि उन्‍होंने बाद में माफी मांग ली थी और उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी