MP : दुकान से बिना पूछे समोसा उठाने पर हत्या

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (20:18 IST)
भोपाल। यहां एक खौफनाक मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक छोला थाना क्षेत्र में दुकान से बिना पूछे ट्रे से समोसा उठाने पर एक आदमी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दुकानदार बाप-बेटे को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है। उन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
 
खबरों के मुताबिक छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर में रविवार की दोपहर विनोद एक दुकान पर गया और बिना पूछे ट्रे से समोसा उठा लिया।
 
इससे दुकानदार हरि सिंह नाराज हो गया। उसने विनोद से समोसा ट्रे में वापस रखने को कहा। नशे में धुत विनोद और हरि सिंह में विवाद हुआ और हाथापाई तक पहुंच गया। 
 
विवाद के दौरान हरि के बेटे सीताराम नें विनोद के सिर पर डंडे से जोरदार हमला कर दिया। इससे उसके सिर व नाक से खून बहने लगा और वह बेसुध होकर नीचे गिर गया।
 
विनोद को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी