दिग्विजय का भाजपा विधायक को जवाब, मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो मेरे घुटने तोड़ दे

शनिवार, 20 नवंबर 2021 (14:35 IST)
भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को जवाब देते हुए कहा कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा।
 
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, मैं कांग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।
 

मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे।
मैं गांधीवादी हूँ।
हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा।

24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूँगा।

—दिग्विजय सिंह pic.twitter.com/h35rxLyHR1

— MP Congress (@INCMP) November 20, 2021
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक वीडियो ट्‍वीट कर कहा था कि पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे है , ये कैसी इनकी भाषा….? पहले सिंधी समाज के बारे में , फिर राजपूत समाज के बारे में , और अब कांग्रेस के बारे में… कितना अहंकार , सत्ता का कितना नशा…? इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है…
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वे कांग्रेसियों को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी