रावण की राह पर हिंदुत्व पर सफाई देने वाले दिग्विजय सिंह, BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कसा तंज

विकास सिंह

बुधवार, 12 जनवरी 2022 (20:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में हिंदुत्व को लेकर फिर एक नई बहस खड़ी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान “मैं कभी हिंदू विरोधी नहीं रहा और न कभी रहूंगा’ के बयान  पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। खुद को हिंदू विरोधी नहीं होने के दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिर दिग्विजय सिंह को अब यह कहने की जरूरत क्यों पड़ गई कि वह हिंदू विरोधी नहीं है।

उन्होंने दिग्विजय की तुलना रावण से तुलना करते हुए कहा कि ‘जैसे रावण था, रावण को लगता था कि अब भगवान राम के हाथों मृत्य पाकर ही उसे मोक्ष मिलेगा।  दिग्विजय सिंह भी अब उसी रास्ते पर हैं कि संघ की शरण में आकर कि अब हिंदुत्व में ही जीवन है।  इसलिए वह इस प्रकार की सफाई देने का काम कर रहे हैं’।

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह ने देश के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद का  समर्थन करके और हिंदुत्व पर प्रहार करके कई पाप किए। दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहकर हिंदुत्व पर प्रहार करने के साथ भारतीय संस्कृति का अपमान किया था।

अब अगर दिग्विजय सिंह लगता है कि वह हिंदुत्व विरोधी बयान देकर अपने पाप धो लेंगे लेकिन ऐसे पाप नहीं धुलेंगे और जनता ने आप का हिसाब किताब किया है और आगे भी करेगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी