विदेशी पर्यटक की हिन्दू रीति से अंत्येष्टि, पत्नी ने दी मुखाग्नि...

- कीर्ति राजेश चौरसिया

मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो के होटल में एक 73 वर्षीय अमेरिकी पर्यटक की मौत हो गई। हालांकि मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन बाद में अल्बर्ट जैसन नामक इस विदेशी पर्यटक की हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि पत्नी ने दी। 
पर्यटक की मौत रात को 2.25 बजे हुई, शव का राजनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद विदेशी पर्यटक का हिन्दू रीति-रिवाज के साथ खजुराहो के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जहां मृतक की पत्नी जॉनी मिल्स ने मुखाग्नि दी।
अमेरिकन पर्यटकों का दल 18 अप्रैल को आगरा से खजुराहो पहुंचा था, जहां दल के सभी सदस्य अपने अलग-अलग कमरे में रुके हुए थे। होटल में आराम करने के बाद सभी लोगों ने होटल में डिनर भी किया था। 
 
जानकारी के मुताबिक अनुसार, अल्बर्ट जैसन टेयर आगरा का ताज महल घूमते समय गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें