फेसबुक दोस्त ने की 12वीं की छात्रा की हत्या

मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (23:59 IST)
इंदौर। फेसबुक पर लड़की बनकर 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती करने वाले एक सिरफिरे युवक ने लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में लड़की की मांग भी घायल हो गई।       
 
 
पलासिया पुलिस के मुताबिक गीता नगर में रहने वाली 12वीं की छात्रा प्रिया रावत (17) के साथ अमित यादव उर्फ अथर्व (24) ने पहले लड़की बनकर फेसबुक पर दोस्ती की। मगर जब लड़की को हकीकत पता चली तो उसने लड़के से संबंध तोड़ लिए। अमित महू का रहने वाला है। 
 
पुलिस के मुताबिक अमित ने 26 सितंबर प्रिया को को संदेश भेजा कि वह उससे मिलने आ रहा है। वह 27 तारीख को उसके घर पहुंचा और इस बात को लेकर झगड़ा करने लगा कि उसने फेसबुक चैट बंद क्यों कर दी। जवाब में लड़की ने कहा कि उसने झूठ बोला है, इसलिए अब वह उससे किसी भी तरह के संबंध नहीं रखना चाहती थी। 
 
प्रिया की बातों से नाराज अमित ने ताबड़तोड़ प्रिया पर चाकू से हमले कर दिए। बीच-बचाव में लड़की की मां भी घायल हो गई। हमले के बाद अमित ने उसके घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग टूट गई। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें