उज्जैन की महाकाल सवारी का आंखों देखा हाल मप्र के सभी आकाशवाणी केंद्रों पर

रविवार, 17 अगस्त 2025 (17:21 IST)
उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरा है। नगरवासी महाकाल को अपना राजा मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि साल में सावन और भादव  मास के दौरान महाकाल राजा अपने भक्तों का हाल देखने नगर भ्रमण पर निकलते हैं। यह सवारी परंपरागत साज बाजों के साथ निकलती है। इस बार आकाशवाणी पर महाकाल की सवारी का सजीव प्रसारण किया जाएगा। 
 
दोपहर 3 बजे से साढ़े सात बजे तक महाकाल की सवारी का आंखों देखा हाल मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों पर सुनाया जाएगा। यह पहली बार होगा जब इतने भव्य स्तर पर भगवान महाकाल के भ्रमण की आवाजी तस्वीर संपूर्ण प्रदेश में देखी जाएगी। श्रोता इसका आंखों देखा हाल मीडियम वेव चैनल और विविध भारती एफएम और मोबाइल एप्लीकेशन न्यूज ऑन एआईआर के माध्यम से अनुप्रसारित करेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी