MP : मंडला में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत

बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (22:22 IST)
मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बुधवार देर शाम भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां के बिनैका हाईवे तिराहे पर एक ट्राला ने खड़े ऑटो के टक्कर मार दी। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 4 लोगों की मौत होने की खबर है।
 
घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी