मंदसौर में पिता ने बच्चों के साथ दी जान, परिजनों ने किया पथराव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 5 मार्च 2024 (10:37 IST)
Mandsaur news in hindi : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार को एक पिता ने अपने बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। पिता ने पहले बेटे और बेटी को फंदे से लटकाया। इसके बाद खुद भी फंदे से लटक गया।

ALSO READ: सीधी, भोपाल के बाद अब शिवपुरी में पेशाब कांड, बर्फ पर लिटाकर की युवक की पिटाई
पेड़ पर तीन लोगों के शव होने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें गांव के कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना शामगढ़ थाने स्थित चंदवासा चौकी के रुण्डी गांव की है।
 
पिता और दो मासूमों के शव पेड़ पर लटके देख मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर जमकर पथराव किया। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल प्रयोग किया।
 
पुलिस के हाथ जो सुसाइड नोट लगा है, उसमें गांव के 4 पुरुषों और 3 महिलाओं पर प्रताड़ित करने का जिक्र है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी