मध्यप्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, 14 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (08:23 IST)
Madhya Pradesh road accident : मध्यप्रदेश के डिंडोरी में गुरुवार को बड़झर घाट पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार पीकअप वाहन पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
 
हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। घायलों को शाहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। 
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
 

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में…

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 29, 2024
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी