सागर में बड़ा हादसा, रेलवे अंडर ब्रिज धंसा, 2 लोगों की मौत

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (08:25 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर में शुक्रवार देर रात रेलवे अंडर ब्रिज धंस गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 इंजिनियरों की की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए।
 
हादसा सुमरेडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक क्रमांक 10 बी पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज पर हुआ। अभी भी कुछ लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका हैं।

सागर के कलेक्टर ट्वीट कर कहा कि सुमरेरी में रेलवे ट्रैक के अंडर ब्रिज के निर्माण के दौरान मिट्टी धसने से मौके पर 2 रेलवे कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, व 3 लेबर को चोट आई है। घायलों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। मौके से राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

सुमरेरी में रेलवे ट्रैक के अंडर ब्रिज के निर्माण के दौरान मिट्टी धसने से मौक़े पर दो रेलवे कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, व तीन लेबर को चोट आयी है।

घायलों की स्थिति सामान्य एवं ख़तरे से बाहर है। मौक़े से राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 1/2

— Collector Sagar (@collectorsagar) February 11, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी