MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (23:11 IST)
मध्यप्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर एक शोभा यात्रा के दौरान पथराव की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जिसके बाद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।
ALSO READ: लालकिले ने सुनाई सम्राट विक्रमादित्य की कहानी, रोमांचित हो गए दर्शक, बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि हमें हनुमान जयंती शोभा यात्रा के दौरान पथराव की सूचना मिली। कुछ समय के लिए शांति और व्यवस्था थोड़ी प्रभावित हुई।’’ 
इसमें कहा गया कि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में मस्जिद के पास स्थिति को नियंत्रित किया गया।
ALSO READ: Karani Sena : राणा सांगा पर विवादित बयान से गुस्साई करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली, लहराईं तलवारें, बैरिकेडिंग को तोड़ा, जानिए अब कैसी है स्थिति
इलाके में फिलहाल पूरी तरह शांति और व्यवस्था है। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच विवाद के कारण पथराव हुआ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी