आरोप है कि वर्ष 2021 में श्योपुर जिले में आई बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण में बड़ा घोटाला किया गया। जांच में सामने आया कि करीब 127 फर्जी खातों में लगभग 2.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। पुलिस जांच में 100 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें अमिता सिंह तोमर के साथ ही करीब 25 पटवारी भी शामिल हैं।