MP : प्रदेश के विद्यालयों में हर गुरुवार मनाया जाएगा टीकाकरण दिवस

Webdunia
गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (23:33 IST)
Vaccination day will be celebrated every Thursday : मध्‍य प्रदेश में बच्चों को गंभीर बीमारियों से दूर करने के लिए विद्यालयों में प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को मनाया जाएगा 'शालेय टीकाकरण दिवस'। इसमें कक्षा 5 एवं 11 के बालक-बालिकाओं को डीपीटी एवं टीडी का टीका लगाया जाएगा।
<

मध्यप्रदेश के सतत विकास के लिए आवश्यक है प्रदेश के भविष्य यानी बच्चों का सर्वांगीण विकास।

इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा एक नई पहल के माध्यम से 8 अगस्त 2024 से प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में प्रति सप्ताह "गुरुवार शालेय टीकाकरण दिवस" आयोजित किया जाएगा।

मैं सभी अभिभावकों और… pic.twitter.com/XPbdnILmwT

— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) August 8, 2024 >
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बच्चों को पूर्ण टीकाकरण और जानलेवा बीमारियों से मुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पोलियो उन्मूलन की तरह बच्चों को शत-प्रतिशत डिप्थीरिया मुक्त बनाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख