मप्र के मंत्री का विवादित बयान, गुरु के सम्मान में ताली नहीं बजाई तो अगले जन्म में...

Webdunia
बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (16:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के ‍स्कूली शिक्षामंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब उन्होंने ऐसा किया है।
 
विजय शाह ने शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अगर गुरु के सम्मान में आपने तालियां नहीं बजाईं तो अगले जन्म में घर-घर जाकर तालियां बजानी पड़ेंगी।
 
हालांकि इस बयान के बाद शाह काफी ट्रोल भी हुए। एक व्यक्ति ने अपने ट्‍विटर हैंडल से लालकृष्ण आडवाणी और नरेन्द्र मोदी का फोटो ट्‍वीट किया, जिसमें आडवाणी मोदी के समक्ष हाथ जोड़े हुए खड़े हैं। आडवाणी को मोदी का राजनीतिक गुरु माना जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख