उज्जैन महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास दीवार गिरी, कई लोग घायल

शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (19:27 IST)
Wall of Gate No. 4 of Mahakal Temple collapsed : उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) के गेट नंबर 4 की के पास दीवार गिरने से मलबा कुछ लोगों के ऊपर गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत कार्य जारी है। 
 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भारी बारिश के कारण महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के पास निर्माणाधीन धर्मशाला की दीवार गिर गई। गेट का मलवा गिरने से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने का समाचार है। जानकारी के मुताबिक तीन मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
दूसरी ओर, मंदिर प्रशासन का कहना है कि हादसे में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी