आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर क्या बोले एमपी के सीएम मोहन यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (16:19 IST)
What did MP CM Mohan Yadav say when Lal Krishna Advani received Bharat Ratna? : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न (Bharat Ratna) देने के शनिवार को केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुए भोपाल में कहा कि आडवाणी के मार्गदर्शन के कारण ही राम मंदिर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान हुआ।
 
नरेन्द्र मोदी को दिया धन्यवाद : यादव ने आडवाणी (96) को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है। हमने उन्हें विभिन्न क्षमताओं में काम करते देखा है। हम मोदीजी को धन्यवाद देते हैं। हम आडवाणीजी के जीवन के विभिन्न चरणों को जानते हैं। आपातकाल के दौरान वे लोकतंत्र के लिए एक सेनानी थे। 
 
मुख्यमंत्री यादव ने जोर देकर कहा कि राम मंदिर आंदोलन (1990 के दशक की शुरुआत में) के दौरान पूरा देश आडवाणी के पीछे था और यह उनका मार्गदर्शन था जिसके कारण उच्चतम न्यायालय के फैसले के माध्यम से मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान हुआ। यादव ने कहा कि आडवाणी ने स्वच्छ जीवन जीया है, जो लोगों के लिए प्रेरणा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी