पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

वेबदुनिया न्यूज़ टीम

रविवार, 3 मई 2026 (08:40 IST)
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भोर तहसील के एक गांव में 65 वर्षीय एक मजदूर ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर मुंबई-बेंगलुरु हाईवे को घंटों बाधित रखा।
ALSO READ: India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मुख्यमंत्री ने दिया फास्ट ट्रैक का आश्वासन

पुणे जिले में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएगी। इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए गृह मंत्री के पद से उनके इस्तीफे की मांग की है।
ALSO READ: Iran-US war : ईरान का अमेरिका को साफ संदेश, बातचीत या जंग- दोनों के लिए तैयार तेहरान, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव

खाने का लालच देकर बाड़े में ले गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान एक स्थानीय मजदूर के रूप में हुई है जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को खाना खिलाने का लालच दिया और उसे फुसलाकर एक मवेशियों के बाड़े में ले गया। उसने मासूम के साथ दरिंदगी की और पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। बच्ची के गायब होने के बाद जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो एक निजी आवास के CCTV फुटेज में आरोपी बच्ची को साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

हाईवे पर प्रदर्शन और पुलिस का आश्वासन

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब साढ़े चार घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी