उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति कब मनाएं, जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि

Makar sankranti 2022
 
हर साल की तरह मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का उत्तरायण पर्व दिन शुक्रवार, 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन बहुत महत्व का माना गया है। इस दिन दान-पुण्य, धार्मिक कार्य तथा पूजा-पाठ का विशेष शुभ फल प्राप्त होता है।


यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति पर दो तिथियों को लेकर उलझन हैं। मान्यतानुसार संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्यदेव अपना राशि परिवर्तन करके मकर राशि में पहुंचते हैं। वर्ष 2022 में 14 जनवरी को दोपहर 2.27 मिनट पर सूर्यदेव गोचर कर रहे हैं। जहां वे 14 मार्च रात्रि 12.15 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे।  
 
इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र से होगी तथा शुभ मुहूर्त निम्नानुसार रहेंगे।
 
14 जनवरी 2022 संक्रांति-Makar Sankranti 2022 Time
- स्नान टाइम सुबह- 14.12.26 से
- अभिजीत मुहूर्त- 11.46 एएम से 12.29 पीएम तक। 
- अमृत काल- 04.40 पीएम से 06.29 पीएम तक।
- ब्रह्म मुहूर्त- 05.38 एएम से 06.26 एएम 
- विजय मुहूर्त- 01.54 पीएम से 02.37 पीएम तक।
- गोधूलि बेला- 05.18 पीएम से 05.42 पीएम तक।
 
मकर संक्रांति 2022 : 14 जनवरी 2022, शुक्रवार-Makar Sankranti Shubh Muhurat
- कुल संक्रांति काल- 14.42 मिनट।
- संक्रांति का पुण्यकाल- दोपहर 02.43 मिनट से शाम 05.45 मिनट तक।
- पुण्यकाल की कुल अवधि- 03 घंटे 02 मिनट तक। 
- महा पुण्यकाल का समय- दोपहर 02.43 मिनट से रात्रि 04.28 मिनट तक। 
- महा पुण्यकाल अवधि का कुल समय- 01 घंटा 45 मिनट तक। 

Sankranti 2022

ALSO READ: क्या है मकर संक्रांति के वाहन का राज, यहां जानिए आप

ALSO READ: मकर संक्रांति के कैसे-कैसे रूप, जानिए Interesting Facts

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी