केजरीवाल ने दिया 50 हजार का चंदा...

रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (07:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी को चंदे के तौर पर 50,000 रुपए दिए। इरोम मणिपुर से चुनाव लड़ रही हैं।
 
धन और कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही इरोम शर्मिला की पार्टी पीपुल्स रीसर्जन्स एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) ऑनलाइन चंदा एकत्र करने और लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 
केजरीवाल ने बताया कि वह इरोम शर्मिला को चंदे के रूप में 50,000 रुपए दे रहे हैं और ट्विटर पर लिंक साझा करने के दौरान लोगों से उनकी मदद करने की भी अपील की। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें