redmi note 15 pro 5g: 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी, 3000 का कैशबैक ऑफर, जानिए क्या है कीमत
कीमत की बात करें तो फोन को 8GB रैम के साथ दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें इसमें 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹29,999 और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹31,999 रखी गई है। इसकी सेल 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी। फोन खास तौर पर अपने 200 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-हाई रिजॉल्यूशन कैमरा और 'टाइटन ड्यूरेबिलिटी' स्ट्रक्चर के लिए चर्चा में है, जो इसे गिरने और दबाव से टूटने से बचाता है।
Redmi Note 15 Pro Plus 5G: फीचर्स का पावरहाउस
इस प्रीमियम मॉडल में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
AI और अन्य स्मार्ट फीचर्स
इस सीरीज के दोनों ही फोन्स लेटेस्ट तकनीक से लैस हैं। इनमें Google Gemini AI, Circle to Search और Xiaomi Offline Communication (बिना नेटवर्क के चैटिंग) जैसे फीचर्स शामिल हैं। ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही, ये फोन्स IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।
क्या हैं ऑफर्स
इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 4 फरवरी, 2026 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न इंडिया और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। जो ग्राहक फोन को प्री-बुक करेंगे, उन्हें 1 साल का स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर मिलेगा। Redmi Note 15 Pro+ प्री-बुक करने वालों को Redmi Watch Move बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। चुनिंदा कार्ड्स पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है। Edited by : Sudhir Sharma