6000mAh लीथियम बैटरी और 50MP कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन Vivo Y55s लॉन्च

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (16:48 IST)
नई दिल्ली। विवो कंपनी ने Vivo Y55s 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कई विशेषताओं से युक्त है। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 6000mAh की लीथियम बैटरी दी गई है। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है।
 
आइए जानते हैं Vivo Y55s 5G की विशेषताओं के बारे में.... 
Vivo Y55s को अभी कंपनी की वेबसाइट और चीन में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाना है। हालांकि भारत में यह फोन कब लांच होगा, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
 
इसके अलावा विवो Y55s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। इसमें सिंगल फ्रंट कैमरा है जो 8-मेगापिक्सल का है। इसका उपयोग वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए किया जा सकता है।
 
अन्य सुविधाओं में डबल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, GPS, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी