ट्रेवल डेस्टिनेशन्स : जून की तपती गर्मी में भारत की इन 5 ठंडी-ठंडी सस्ती जगहों पर जा सकते हैं घूमने

मंगलवार, 6 जून 2023 (11:28 IST)
Travel in june : इस वर्ष यदि आपका जून माह में घूमने का प्लान है समुद्री क्षेत्र में जाने का कोई मतलब नहीं क्योंकि वहां पर हाई टाईड के कारण वाटर एक्टिविटी बंद हो जाती है। जून माह में बारिश की शुरुआत होने के कारण कई जगहों पर बारिश के कारण खतरा बड़ जाता है। जैसे उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा रहता है। जानिए ऐसे में आपको कहां घूमने जाना चाहिए।
 
1. पचमढ़ी : मध्यप्रदेश में अमरकंटक के पास ही होशंगाबाद जिले में पचमड़ी बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। झरनों के लिए आप मध्यप्रदेश के पचमड़ी में जाएं। पचमढ़ी में आपको बहुत सारे झरने देखने को मिलेगें। यहां का तापमान भी बहुत कम रहता है। जरा भी गर्मी का अहसान नहीं होता है। जून के प्रथम पखवाड़े में आप यहां घूमने जा सकते हैं।
 
2. मसूरी : मसूरी हिल स्टेशन उत्तराखंड राज्य का पर्वतीय नगर है जो गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है। मसूरी के एक ओर से गंगा नजर आती है तो दूसरी ओर से यमुना नदी। यहां पर दुर्लभ वनस्पतियां और जीव जंतु पाए जाते हैं। यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़ और हरी भरी छटा देखते ही बनती है। पतली घुमावदार सड़कें, हरे-भरे पेड़, दूर तक नजर आती ऊंची-नीची पहाड़ियां, एक ओर दूर नजर आते बर्फ से ढंके सफेद पहाड़, दूसरी ओर पहाड़ों की गोद में बने छोटे-छोटे घर यानी देहरादून शहर।
3. मुन्नार (केरल) : केरल का मुन्नार हिल स्टेशन स्वर्ग के समान है। तीन पर्वतों की श्रृंखला- मुथिरपुझा, नल्लथन्नी और कुंडल, के मिलन स्थल पर स्थित है मुन्नार। इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू-भाग में फैली चाय की खेती, औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरनें और ठंडे मौसम। ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग के लिए यह एक शानदार स्थल है।
 
4. नैनीताल : बर्फ से ढ़के पहाड़ों के बीच झीलों से घिरा नैनीताल उत्तराखंड राज्य का प्रसिद्ध हनीमून स्पॉट है। यहां आकर आपको शांत और प्रकृति के पास होने जैसा महसूस होगा। नैनीताल झील, नैनादेवी मंदिर, नैना चोटी, गर्वनर हाउस, टिफिन टॉप और पंडित जीबी पंत प्राणी उद्यान यहां के प्रसिद्द स्थल है। शॉपिंग के लिए आप मार्केट मॉलरोड जा सकते हैं। ताल में बत्तखों के झुंड, रंग-बिरंगी नावें और ऊपर से बहती ठंडी हवा यहां एक अदभुत नजारा पेश करते हैं। ताल का पानी गर्मियों में हरा, बरसात में मटमैला और सर्दियों में हल्का नीला दिखाई देता है।
 
5. शिलॉन्ग : यदि आप गर्मी के माह ठंठी जगह पर घूमना चाहते हैं तो मेघालय जरूर जाएं। यहां प्रमुख रूप से शिलॉन्ग को जरूर देखें। मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहीं पास में चेरापूंजी भी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी