ट्रेवल डेस्टिनेशन्स : जून माह में कहां घूमने जा सकते हैं? गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 7 जगहें

शुक्रवार, 26 मई 2023 (14:50 IST)
Travel in june : इस वर्ष यदि आपका जून माह में घूमने का प्लान है समुद्री क्षेत्र में जाने का कोई मतलब नहीं क्योंकि वहां पर हाई टाईड के कारण वाटर एक्टिविटी बंद हो जाती है। जून माह में बारिश की शुरुआत होने के कारण कई जगहों पर बारिश के कारण खतरा बड़ जाता है। जैसे उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा रहता है। जानिए ऐसे में आपको कहां घूमने जाना चाहिए।
 
1. पचमढ़ी : मध्यप्रदेश में अमरकंटक के पास ही होशंगाबाद जिले में पचमड़ी बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। झरनों के लिए आप मध्यप्रदेश के पचमड़ी में जाएं। पचमढ़ी में आपको बहुत सारे झरने देखने को मिलेगें। यहां का तापमान भी बहुत कम रहता है। जरा भी गर्मी का अहसान नहीं होता है। जून के प्रथम पखवाड़े में आप यहां घूमने जा सकते हैं।
 
2. उदयपुर : उदयपुर में भी आप कभी भी जा सकते हैं। यहां आप झीलों का मजा ले सकते हैं। यहां की हवेलियों और महलों की भव्यता को देखकर दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शानदार बाग-बगीचे, झीलें, संगमरमर के महल, हवेलियां आदि इस शहर की शान में चार चांद लगाते हैं। अरावली की पहाड़ियों से घीरे और पांच मुख्य झीलों के इस शहर को देखने या घुमने-फिरने के लिए कभी भी जा सकते हैं। राजस्‍थान में 'जयसमंद झील' को एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील होने का दर्जा प्राप्त है। यह उदयपुर जिला मुख्यालय से 51 किमी दूर दक्षिण-पूर्व की ओर उदयपुर-सलूम्बर मार्ग पर स्थित है।
 
3. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान : यदि आप जंगल का मजा लेना चाहते हैं तो आपको मध्यप्रदेश के कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान जाना चाहिए। एशिया के सबसे सुरम्य और खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। इसे मोगली का घर भी कहा जाता है। यहां काला हिरण, बारहसिंगा, सांभर और चीतलों को एकसाथ देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां बाघ, तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, गौर, भैंसे, सियार आदि हजारों पशु और पक्षियों का झुंड है। 
 
4. लोनावला हिल स्टेशन : महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 96 किलोमीटर और खंडाला से लगभग 5 कीलोमीटर दूर स्थित है लोनावला (लोणावळा) हिल स्टेशन। पूणे से मात्र 2 घंटे का रास्ता है। इसे झीलों का जिला कहते हैं। मुंबई और पूना वासियों के लिए यह उनका फेवरिट डेस्टिनेशन है। इस हिल स्टेशन क्षेत्र में लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील प्रमुख हैं, जिन्हें देखना बहुत ही अद्भुत है। खासकर वाल्वन झील पर बना वाल्वन बांध एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है।
 
5. मुन्नार (केरल) : केरल का मुन्नार हिल स्टेशन स्वर्ग के समान है। तीन पर्वतों की श्रृंखला- मुथिरपुझा, नल्लथन्नी और कुंडल, के मिलन स्थल पर स्थित है मुन्नार। इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू-भाग में फैली चाय की खेती, औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरनें और ठंडे मौसम। ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग के लिए यह एक शानदार स्थल है।
6. कुर्ग : अगर आप वेकेशन में दक्षिण भारत की सैर करना चाहते हैं तो कुर्ग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अपनी खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध कुर्ग, कर्नाटक राज्य में स्थित है। अप्रैल के महीने में कुर्ग का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। आप कुर्ग में एबी फॉल्स, मंडल पट्टी व्यू पॉइंट, नामद्रोलिंग मठ, इरुप्पू फॉल्स जैसे स्थानों पर घूमने जा सकते हैं।
 
7. लेह (लद्दाख) : भारतीय राज्य लद्दाख में एक क्षेत्र है जिसे लेह कहा जाता है। प्रकृति की सबसे सुंदर छटा यहां देखी जा सकती है। ट्रैकिंग और रोमांच भरी साहसी यात्रा के शौकिन लोगों के अलावा प्रकृति के प्रति लगाव रखने वाले लोगों के लिए लेह सबसे खूबसूरत जगह है। लेह जाने के लिए सड़क मार्ग से दो रास्ते हैं- एक मनाली से और दूसरा श्रीनगर से।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी