मोदी की यात्रा से पहले पाक बोला, कश्मीर विवादित क्षेत्र...

शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (08:58 IST)
नई दिल्ल/इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी की जम्मू कश्मीर यात्रा से पहले पाकिस्तान ने उसे विवादास्पद क्षेत्र बताकर भारत को फिर से भड़का दिया है। भारत ने जवाब में इसे भारत का अभिन्न अंग बताया है।
FILE

विदेश कार्यालय की प्रवक्ता तसनीम असलम खान ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हम जम्मू कश्मीर के भारत में तथाकथित विलय को स्वीकार नहीं करते हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं है। जम्मू कश्मीर विवादास्पद क्षेत्र है।

मोदी की राज्य की यात्रा से जुड़े एक सवाल पर खान ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता को अब भी अपने आत्मनिर्णय के अधिकार का इस्तेमाल करना है जिसके बारे में उन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तकरीबन 20 प्रस्तावों के द्वारा आश्वासन दिया गया है।

पाकिस्तान की दलील को भारत ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि जम्मू कश्मीर उसका अभिन्न अंग है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें