मुंबई। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की अचानक हुई मौत ने शबाना आजमी और श्रीदेवी जैसी नामचीन बॉलीवुड हस्तियों को स्तब्ध कर दिया है।
FILE
अपने पति और एक पाकिस्तानी पत्रकार के बीच कथित विवाहेत्तर संबंध से दुखी सुनंदा शुक्रवार को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में मृत पाई गई थीं।
जानी-मानी गायिका आशा भोंसले ने ट्वीट किया कि सुनंदा के बारे में खबर सुनकर स्तब्ध हूं। शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर के परिवार को संवेदनाएं।
सुनंदा की दुखद मृत्यु पर शोक जताते हुए अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि सुनंदा की दुखद मृत्यु से काफी दुखी हूं। वह काफी जिंदादिल और प्यारी थी। परिवार को हार्दिक संवेदनाएं।