12 मार्च : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (07:43 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, विधानसभा चुनाव, ममता बनर्जी और क्वाड देशों की बैठक में पीएम मोदी समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 12 मार्च को रहेगी सबकी नजर...


07:48 AM, 12th Mar
महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता प्रकट करते हुए केंद्र ने लोगों को ‘सावधान और सतर्क’रहने तथा लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में Corona के बढ़ते मामलों के लिए क्या म्यूटेंट वैरिएंट है जिम्मेदार? केंद्र सरकार का बड़ा बयान

07:47 AM, 12th Mar
नंदीग्राम में कथित हमले में चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है और वह स्थिर हैं। इस बीच ममता ने कहा कि वह जल्द ही व्हील चेयर से चुनाव प्रचार करेंगी।
ALSO READ: घायल ममता बनर्जी के स्वास्थ्य में सुधार, व्हील चेयर से करेंगी चुनाव प्रचार

07:46 AM, 12th Mar
दादागीरी दिखाते चीन पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को दुनिया के चार शक्तिशाली देशों के बीच बड़ी बैठक होने वाली है। ‘क्वाड’ ढांचे के तहत शुक्रवार को पहले शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे।
ALSO READ: क्वाड देशों की बैठक आज, PM मोदी, बाइडन, सुगा और मॉरिसन चीन के खिलाफ बनाएंगे नई रणनीति

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी