उत्तराखंड में रेल लाइन सर्वे के लिए 28 करोड़ 95 लाख रुपए मंजूर, CM धामी ने PM मोदी का जताया आभार

एन. पांडेय

सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (23:46 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में बागेश्वर टनकपुर रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 28 करोड़ 95 लाख रुपए जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी के क्षेत्र में चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तोहफे राज्य को दिए हैं।इससे आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी