केरल में मानसून आने में हो सकती है 4 दिनों की देरी

शुक्रवार, 15 मई 2020 (14:18 IST)
नई दिल्ली। केरल में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून आने में 4 दिनों की देरी हो सकती है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि मानसून दक्षिणी राज्य में 5 जून तक आएगा।
ALSO READ: IMD का अनुमान, 16 मई तक अंडमान-निकोबार में दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष केरल में मानसून सामान्य तारीख के मुकाबले कुछ विलंब से आएगा। राज्य में मानसून 5 जून तक आ सकता है। केरल में मानसून आने के साथ देश में 4 महीने के बरसात के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो जाती है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी