Odisha : दाना चक्रवात के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार, 4 सरकारी अधिकारी सस्‍पैंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (17:09 IST)
Dana Cyclone : ओडिशा सरकार ने चक्रवात से संबंधित कार्य के दौरान लापरवाही बरतने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में शनिवार को 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद 3 पंचायत विस्तार अधिकारियों (पीईओ) और एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) को निलंबित कर दिया गया है।
ALSO READ: Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे
आरोपों के अनुसार ये 4 अधिकारी लोगों को चक्रवात आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के लिए नियुक्त किए गए थे, जहां उन्होंने कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया। पुजारी ने कहा कि उनके विभाग को कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें मिली हैं और कोई भी कार्रवाई शुरू करने से पहले शिकायतों की पुष्टि की जा रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी