अफगानिस्तान से निकाले गए 78 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर से मिली छुट्टी

मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (13:01 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से निकाले गए 78 लोगों को मंगलवार को आईटीबीपी के कोविड-19 पृथक-वास केन्द्र से छुट्टी दे दी गई। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू नियमों के तहत उन्हें 14 दिन तक वहां पृथक रखा गया था।
 
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने बताया कि इन 78 लोगों में अफगानिस्तान के 54 लोग (34 पुरुष, नौ महिलाएं और 10 बच्चे) और 25 (18 पुरुष, पांच महिलाएं और 2 बच्चे) भारतीय नागरिक हैं। उन्हें वहां से छुट्टी देते समय एक चिकिक्त्सीय प्रमाणपत्र अैर एक लाल गुलाब दिया गया।
 
इन लोगों को 24 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके स्थित इस कोविड-19 पृथक-वास केन्द्र लाया गया था। इन्हें भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित एक निकासी उड़ान में देश लाया गया था।
 

After completing 14 days of quarantine at Indo-Tibetan Border Police (ITBP) Centre, Chhawla Camp, New Delhi, 78 persons came from #Afghanistan on 24 August, 2021 given departure from the facility today. #Himveers pic.twitter.com/li9DA9c2pS

— ITBP (@ITBP_official) September 7, 2021
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अफगान नागरिकों को दक्षिण दिल्ली में एक निर्दिष्ट स्थान पर भेज दिया गया है, जबकि भारतीयों के अपने घर जाने की उम्मीद है। पृथक-वास केन्द्र में अब भी अफगानिस्तान से निकाले गए 35 लोग हैं, जिनमें से 24 भारतीय और अन्य नेपाल के नागरिक हैं।
 
कोविड-19 वैश्विक माहामारी के प्रकोप के मद्देनजर पिछले साल आईटीबीपी पृथक-वास केन्द्र की स्थापना की गई थी और अभी तक यहां कम से कम आठ देशों के नागरिकों सहित 1200 से अधिक लोगों को ठहराया जा चुका है। पिछले साल वुहान से लौटे भारतीयों और कुछ विदेशियों का पहला दल भी यहां पृथक-वास में रहा था।
 

शुभकामनाओं के साथ विदाई I

78 persons came from #Afghanistan on 24 August, 2021 departs on 7 Sep, 2021 from ITBP Chhawla facility. All basic facilities for people under quarantine were made available including indoor games, wi-fi, entertainment and canteen etc. pic.twitter.com/R3lhvBU3yg

— ITBP (@ITBP_official) September 7, 2021
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी