गोवा में क्रेश हुआ भारतीय नौसेना का MiG 29K लड़ाकू विमान, पायलट की हालत स्थिर

बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (11:41 IST)
गोवा। गोवा तट पर भारतीय नौसेना का MiG 29K लड़ाकू विमान बुधवार को दुघर्टनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नौसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
भारतीय नौसेना ने हादसे की पुष्‍टि करते हुए कहा कि नौसेना का मिग 29 के विमान रुटीन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। त्वरित सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद से पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया।
 
नौसेना ने बताया कि पायलट की हालत गंभीर है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी