LIVE:जीएसटीआर-1 दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (19:30 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संभल की शाही जामा मस्जिद परिसर में स्थित कुएं में पूजा पर रोक लगा दी। नगर पालिका ने यहां पूजा की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट 21 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा। पल पल की जानकारी...  

दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंची। सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है। प्रयागराज के संगम घाट पर बड़ी संख्या में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

#WATCH | Visibility reduced to zero as a blanket of dense fog witnessed in parts of Delhi-NCR

(Visuals from Subroto Park) pic.twitter.com/0x54HScGBI

— ANI (@ANI) January 10, 2025

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी
-दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की इलेक्शन कमेटी की बैठक आज। PM मोदी भी होंगे शामिल। आज हो सकता है उम्मीदवारों की दूसरी और आखिरी सूची का एलान 
-राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।

देश में HMPV संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हुई, UP में 60 साल की महिला पॉजिटिव मिली। गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार को 80 वर्षीय एक व्यक्ति में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई।

मणिपुर के काकचिंग जिले में सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। अभियान के दौरान 7.62 एमएम की एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक एसबीबील बंदूक, नौ एमएम की एक देशी पिस्तौल, एक देशी .32 पिस्तौल, तीन हाथगोले सहित अन्य वस्तुएं जब्त की गईं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल समय- समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहते हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया साइट प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में कहा, दिल्ली में रह रहे यूपी-बिहार के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए फर्जी। लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये इनके रिश्तेदार? अब नहीं चाहिए AAP-दा…

दिल्ली में रह रहे यूपी-बिहार के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए फर्जी। लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये इनके रिश्तेदार?

अब नहीं चाहिए AAP-दा… pic.twitter.com/daupGJTd0R

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 10, 2025

-दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम की धमकी देने के आरोप में 12वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत में लिया है। गुरुवार को करीब 10 शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
-सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में शुक्रवार को खराबी आ गई। जिसके बारे में पता लगने के बाद पायलट ने वापस लौटने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया। विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे।

-आप नेता केजरीवाल का बड़ा एलान, RWA के तहत होगी सुरक्षा गार्डों की भर्ती। भर्ती के लिए पैसे हम देंगे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचलियों के वोट कटवाने की बात कबूली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली वालों से नफरत करती है। उन्होंने भाजपा के सभी मुद्दों को फर्जी बताया। 
-गुजरात में एक सात साल का बच्चा भी HMPV संक्रमित, राज्य में अब तक 4 HMPV संक्रमित। 

दिल्ली में भाजपा का पूर्वांचल सम्मान मार्च। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर बैरिकैडिग तोड़ी, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
 

#WATCH | BJP members carrying out 'Purvanchal Samman March' reach AAP National Convenor Arvind Kejriwal's residence at Feroze Shah Road in Delhi pic.twitter.com/rSuCV66Wnn

— ANI (@ANI) January 10, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद की समिति की याचिका पर नोटिस जारी किया। दो सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट देने को कहा। शीर्ष अदालत ने संभल की शाही जामा मस्जिद के परिसर में स्थित कुएं में पूजा पर रोक लगा दी। इस मामले में अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी। 

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि अपने कार्यालय में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र लगाने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दोनों महापुरुषों की विचारधारा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कभी जाति जनगणना और सामाजिक न्याय के विषय पर नहीं बोलते।

जीएसटी भुगतान की समयसीमा बढ़ाई : करदाताओं द्वारा जीएसटीएन प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना दिए जाने के बाद सरकार ने शुक्रवार को मासिक जीएसटी बिक्री रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर-1 और जीएसटी भुगतान दाखिल करने की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की अधिसूचना के अनुसार, दिसंबर के लिए जीएसटीआर-1 दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए क्यूआरएमपी (मासिक भुगतान के साथ तिमाही रिटर्न) योजना के तहत तिमाही भुगतान का विकल्प चुनने वाले करदाताओं के लिए यह तिथि 15 जनवरी होगी।

बीजापुर में 4 नक्सली गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान आसा कोसा माडवी (40), सन्ना हुंगे उयिका (32), सन्ना मुत्ता उयिका (26) और मदिकम सुखाराम (25) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों को स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा और तिम्मापुर के बीच तब गिरफ्तार किया, जब जवान सुरक्षा संबंधी ड्यूटी पर थे। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बीयर बोतल बम, बिजली का तार, बैटरी और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी