LIVE: करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ, किसने क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 26 जुलाई 2025 (09:51 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ की बधाई दी। हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। साल 1999 में इसी दिन लद्दाख के करगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों से तीन महीने तक चले संघर्ष के बाद भारत को जीत हासिल हुई थी। पल पल जानकारी...


10:53 AM, 26th Jul
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनरल द्विवेदी ने कहा कि हम उन नायकों के ऋणी हैं जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
 
उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाकर निर्णायक जीत हासिल की। सरकार द्वारा सेना को खुली छूट दिए जाने के बाद भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

10:47 AM, 26th Jul
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1999 के करगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को कहा कि विजय दिवस देश के जवानों की असाधारण वीरता और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। मुर्मू ने कहा कि राष्ट्र के प्रति जवानों का समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ करगिल युद्ध में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य कर्मियों को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

09:44 AM, 26th Jul
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि यह दिवस करगिल के पहाड़ों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने में भारतीय सशस्त्र बलों की सफलता का प्रतीक है। 

07:38 AM, 26th Jul
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमास द्वारा सीजफायर ठुकराने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि डील करना नहीं मरना चाहता है हमास। उसकी शांति में रूचि नहीं है। इजराजल को गाजा में काम पूरा करना चाहिए।

07:38 AM, 26th Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव से लौटते ही आज तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। वे राज्य को 4800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी