LIVE : ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, शेयर बाजार में भारी गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (09:26 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से दुनिया भर में हड़कंप मच गया। ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैक्स लगाया है। लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल। पल पल की जानकारी... 


09:25 AM, 3rd Apr
ट्रंप टैरिफ से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट। सेंसेक्स 500 अंक गिरा। डॉलर के मुकाबला रुपया भी 26 पैसे गिरा। 

08:35 AM, 3rd Apr
ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, भारत पर 26 फीसदी टैक्स, चीन पर 34 और ईयू पर 20 फीसदी टैक्स लगाया। उन्होंने कहा कि जितना अन्य देश  लगाते हैं उसका आधा ही लगाया। टैरिफ से दुनिया भर में ट्रैड वॉर की आशंका। 

08:34 AM, 3rd Apr
नए टैरिफ के एलान के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट। डाओ जोंस 2.4 प्रतिशत, नेस्डेक 4.2 फीसदी गिरा।  एसएंडपी में 3.4 फीसदी की गिरावट। निक्केई में 2.9 फीसदी की गिरावट, कोस्पी 1.9 फीसदी गिरा। 

ट्रंप ने इसे मुक्ति दिवस बताते हुए दावा किया कि यह एक ऐसा दिन है जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

08:33 AM, 3rd Apr
-राज्यसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, बुधवार को लोकसभा में हुआ था पास।
-पीएम मोदी थाईलैंड यात्रा पर रवाना

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी