CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP नहीं मनाएगी होली, 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का करेगी घेराव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 23 मार्च 2024 (02:00 IST)
AAP will not celebrate Holi in protest against the arrest of Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि इस साल उनकी पार्टी होली नहीं मनाएगी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, जानिए क्या है वजह?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गुरुवार रात केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। राय ने आरोप लगाया कि आप के विधायकों एवं पार्षदों को दिल्ली के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों से मिलने से रोक दिया गया।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP के सामने अस्तित्व बनाए रखने की चुनौती?
दिल्ली सरकार में मंत्री राय ने कहा, दिनभर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरा देश आक्रोशित है। शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे आप के सभी विधायक, पार्षद, पदाधिकारी, ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधि लोकतंत्र बचाने का संकल्प लेंगे।
ALSO READ: जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : अरविंद केजरीवाल
राय ने कहा, हम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर शनिवार को शहीदी पार्क में एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। राय ने कहा, 24 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली समेत देशभर में AAP, अन्य दलों का प्रदर्शन
25 मार्च को होली के दिन, हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे और 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच चर्चा के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के खिलाफ एक संयुक्त आंदोलन की घोषणा शीघ्र की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी