अहमदनगर बना अहिल्या नगर, शिंदे कैबिनेट ने बदला नाम

बुधवार, 13 मार्च 2024 (17:58 IST)
Maharashtra Cabinet :  महाराष्ट्र (Maharashtra) का अहमदनगर जिला अब 'अहिल्या नगर' नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र में पहले भी औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदले जा चुके हैं।
ALSO READ: Lok Sabha Election : न सहें अपमान, BJP छोड़ MVA में आ जाएं, गडकरी को उद्धव ने फिर दिया ऑफर गडकरी ने बताया हास्यास्पद
कैबिनेट ने घोषणा की कि अहमदनगर शहर का नाम 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर 'अहिल्यानगर' रखा जाएगा।
 
अहमदनगर का नाम बदलने के सरकार के प्रस्ताव की घोषणा सबसे पहले पिछले साल मई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी।  महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल वर्सोवा सी लिंक का नाम वीर सावरकर सेतु किया था। एजेंसियां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी