जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले की सुरक्षा विफलता की जिम्मेदारी खुद लिए जाने संबंधी कथित टिप्पणी के लिए ओवैसी ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिन्हा घटना के लगभग तीन महीने बाद ज़िम्मेदारी ले रहे हैं। अगर वह इसके लिए ज़िम्मेदार हैं तो उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए।