त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे 133 यात्री

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (09:59 IST)
एयर इंडिया के त्रिची से मुंबई जा रहे विमान में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब वह रनवे से टेकऑफ करने के बाद एटीसी कंपाउंड की दीवार से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में 133 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार को हल्का सा स्पर्श किया। विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया और वह करीब चार घंटे बाद मुंबई में उतरा।

उन्होंने कहा कि विमान ने देर रात करीब एक बजकर बीस मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन उसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। वह मुंबई में तड़के पांच बजकर बीस मिनट पर उतरा।
 
उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग टीम विमान को पहुंचे नुकसान का आकलन कर रही है। मुंबई में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोच्चि से विशेष विमान भेजा गया। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या इसमें पायलट की गलती थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी