अंबानी परिवार ने चारधाम बोर्ड को दिया 5 करोड़ रुपए का दान

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (19:31 IST)
देहरादून। अंबानी परिवार ने कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक क्षति के मद्देनजर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को 5 करोड़ रुपए का दान दिया है।
 
रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के पुत्र एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अनंत अंबानी ने कोरोनाकाल में खराब आर्थिक हालात को देखते हुए चारधाम बोर्ड को 5 करोड़ रुपए की धनराशि दी है।
मुकेश अंबानी तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य नियमित रूप से चार धामों के दर्शन करने आते रहते हैं। पहले भी उनके द्वारा करोड़ों रुपए का दान इन धामों के लिए दिया गया है।
 
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने दान के लिए अंबानी परिवार का आभार व्यक्त किया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी