मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, किरेन रिजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री

गुरुवार, 18 मई 2023 (10:24 IST)
Modi Cabinet : पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू (Kiren Rijiju) के स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल (अर्जुन राम मेघवाल) को नए कानून मंत्री बनाया है।
 
राष्‍ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, किरेन रिजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है जबकि राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल स्वतंत्र रूप से कानून मंत्रालय की कमान संभालेंगे।
 

Arjun Ram Meghwal replaces Kiren Rijiju as the Law Minister. Rijijiu assigned the Ministry of Earth Sciences pic.twitter.com/0chlEZG9un

— ANI (@ANI) May 18, 2023
रिजीजू ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा करना एक सम्मान की बात है। वह प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध। उन्होंने CJI और सुप्रीम कोर्ट के जजों का कानूनी सेवाएं प्रदान करने में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कानून मंत्री रिजीजू न्यायपालिका पर कई गई अपनी टिप्पणी की वजह से विवादों में घिर गए थे। रिजिजू ने कहा था कि न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली अस्पष्ट और अपारदर्शी है।
 
बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन (BLA) ने न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में रिजिजू और धनखड़ के खिलाफ याचिका दायर की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी