पाकिस्तान का पक्ष लेकर मुश्किल में फंसे केजरीवाल

बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (19:35 IST)
नई दिल्ली। उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिशों में लगा हुआ है। इस हमले के बाद देशवासियों में आक्रोश है। देश की सारे राजनीतिक पार्टियां इस हमले की निंदा कर रहे हैं।
अतंरराष्ट्रीय मंच भी पाकिस्तान को कड़ी फटकार मिल रही है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नेशनल डेली के लेख पर ट्वीट किया जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। 
इस लेख में उड़ी आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान का पक्ष लिया गया है। इस ट्वीट के बाद केजरीवाल की खूब आलोचना हो रही है।

केजरीवाल ने इस ट्वीट में लिखा है कि शानदार लेख, पाकिस्तान की बजाय भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग होता दिखाई दे रहा है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें