Maharashtra Political Crisis : उद्धव कैबिनेट का बड़ा फैसला, औरंगाबाद अब होगा संभाजीनगर

बुधवार, 29 जून 2022 (18:32 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के प्रस्ताव को उद्धव कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। 
ALSO READ: Maharashtra Political Crisis : तो क्या बहुमत परीक्षण का सामना नहीं करेंगे उद्धव ठाकरे? मुख्यमंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा
उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलने का फैसला किया गया। अब यह शहर संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र में लंबे समय से औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की जा रही थी। 
Koo App
जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस की ओर से पुणे का नाम बदलने की मांग भी की गई। कांग्रेस ने पुणे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाऊनगर करने की मांग की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी