दिवाली से पहले दिल्ली में पटाखों पर जंग, भाजपा का सवाल- क्या यह धर्मनिरपेक्ष प्रदूषण है?

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (13:05 IST)
नई दिल्ली। दिवाली से पहले दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जंग छेड़ दी है। भाजपा ने दिल्ली में दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल को दंडनीय अपराध घोषित करने पर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमला बोला और उसे हिन्दू विरोधी करार दिया।
 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि प्रदूषण के कारण हिन्दुओं के दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो वहीं मंत्री बनाए जाने पर राजकुमार आनंद के समर्थक पटाखे फोड़ते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह धर्मनिरपेक्ष प्रदूषण है?
 

Ban on Hindus celebrating Diwali with crackers because of pollution! But if AAP’s Raj Kumar Anand’s chamchas burst crackers to celebrate his ministerial berth- it is secular pollution?

Btw stubble burning in AAP run Punjab increased 3fold in 9 days even as AQI in Delhi plummets pic.twitter.com/JIcuQNPyhS

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 20, 2022
पूनावाला ने कहा कि आप हिन्दू विरोधी है। हर वर्ष प्रदूषण के लिए हिन्दुओं और पटाखों पर दोष मढ़ा जाता है जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण के मुख्य कारण बायोमास जलाना, गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यो, उद्योग और पंजाब में पराली जलाया जाना है।
 

AAP is anti Hindu!!

Each year Hindus & crackers are blamed-

Fact is that IITs have said it: main causes of pollution in Delhi are

1) Biomass burning
2) Vehicular pollution
3) Dust
4) Industrial pollution
5) Stubble burning from Punjab

What has AAP govt done on this? pic.twitter.com/42ic9oZhjA

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 20, 2022
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनके पास बायो डिकंपोजर के रूप में पराली जलाने का समाधान है। उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब में भी आपकी सरकार है। फिर भी वहां पराली जलाई जा रही हैं। क्या यह विफल साबित हुआ है। 68 लाख के बायो डिकंपोजर के लिए केजरीवाल के विज्ञापन में 23 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसका नतीजा क्या निकला।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया और कहा कि विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत 5,000 रुपए तक का जुर्माना और तीन वर्ष की जेल होगी।
 
दिल्ली सरकार ने सितम्बर में एक आदेश जारी करके अगले साल एक जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले दो साल से इस तरह का प्रतिबंध जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी