केजरीवाल फिर आप के राष्ट्रीय संयोजक, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...

रविवार, 12 सितम्बर 2021 (15:35 IST)
नई दिल्ली। भाजपा विधायक दल की बैठक में 12 सितंबर, रविवार को तय होगा गुजरात का नया मुख्‍यमंत्री, कोरोनावायरस, अफगानिस्तान में तालिबान समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...


03:35 PM, 12th Sep
अफगानिस्तान में नई तालिबान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि महिलाएं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों सहित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कक्षाएं लैंगिक आधार पर विभाजित होनी चाहिए और इस्लामी पोशाक पहनना अनिवार्य होगा।
ALSO READ: तालिबान राज में बिना पुरुषों वाली कक्षाओं में पढ़ सकेंगी महिलाएं, हिजाब अनिवार्य

01:37 PM, 12th Sep
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित किया गया है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल फिर से आप के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित

11:33 AM, 12th Sep
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ रद्द हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट के नतीजे को लेकर आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखा है जिससे संकेत मिले हैं कि दोनों देशों के बोर्ड समझौते के करीब नहीं हैं।
ALSO READ: भारत-इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट पर समझौता नहीं, ECB ने ICC को लिखा पत्र

11:03 AM, 12th Sep
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गई जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गई। रविवार को 338 मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 4,42,655 पर पहुंच गई।
ALSO READ: CoronaVirus India Update : भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्य घटकर 3.84 लाख

08:54 AM, 12th Sep
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड से संबंधित मृत्यु के मामलों में 'आधिकारिक दस्तावेज' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
ALSO READ: कोरोना से हुई मौतों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय- ICMR ने 'ऑफिशियल डॉक्यूमेंट' पर गाइडलाइंस जारी की

08:51 AM, 12th Sep
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। 2022 में गुजरात में चुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि भाजपा विजय रूपाणी के ऊपर दांव नहीं लगाना चाहती है। हालांकि कोरोना के दौरान गुजरात सरकार की नाकामी को भी इस्तीफे का बड़ा कारण माना जा रहा है। रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसे लेकर भाजपा आज विधायक दल की बैठक करने जा रही है।
ALSO READ: Gujarat New Chief Minister : कौन होगा गुजरात का नया CM? आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

08:50 AM, 12th Sep
सितंबर के पहले 12 दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम मात्र 2 बार घटाए गए हैं। आखिरी बार 5 सितंबर को यह 15 पैसे सस्ता हुआ था। इस तरह सितंबर में दोनों ईंधनों की कीमतों में 30 पैसे की कमी आई है। पिछले 7 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।
ALSO READ: 12 दिन में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी