नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेगें CM पद की शपथ, कैबिनेट में हो सकते हैं ये चौंकाने वाले नाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (07:40 IST)
Nitish Kumar Oath taking Ceremony : नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित एनडीए के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा। 11 राज्यों के मुख्‍यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। नीतीश के साथ ही 20 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। इनमें कई नाम चौंकाने वाले हैं।
 
ये दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ : भाजपा कोटे से मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, दरभंगा से संजय सरावगी और पश्चिम चंपारण से रेणु देवी आदि के नामों की चर्चा है। मुजफ्फरपुर के औराई से पहली बार विधानसभा पहुंचीं रमा निषाद, सीतामढ़ी की परिहार सीट से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुईं गायत्री देवी और मुजफ्फरपुर की नगर विधानसभा सीट से चुने गए रंजन कुमार के नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।
 
जदयू कोटे से जिन मंत्रियों के नाम की चर्चा है उनमें सबसे पहला नाम विजय चौधरी का है। इसके अलावा बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार व जमा खान के शपथ लेने की चर्चा है। नए मंत्रियों के नाम पर यह कहा जा रहा कि भगवान सिंह कुशवाहा या फिर रामसेवक सिंह भी मंत्री हो सकते हैं।  हम से संतोष सुमन मंत्री बन सकते हैं। पूर्व की सरकार में भी वे मंत्री रहे हैं। लोजपा (आर) से राजू तिवारी को मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में वे लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 
 
समारोह में यह दिग्गज होंगे शामिल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री के नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
 
इन राज्यों के मुख्‍यमंत्री होंगे शामिल : बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साईं, दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री पवन कल्याण और आंध्रप्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के शामिल होने की जानकारी है।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी