खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 10 मार्च 2026 (17:35 IST)
अब आपको खुल्ले पैसों की दिक्कत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में स्थिति स्पष्ट की है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि पारंपरिक एटीएम मशीनों से आमतौर पर छोटे मूल्य के नोट नहीं निकलते हैं।  आम जनता की सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 'स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर' नाम से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
ALSO READ: UCC का समय आ गया है, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, मुस्लिम महिलाओं से जुड़ी याचिका पर सुनवाई
ये खास तरह की मशीनें होंगी जिनसे लोग आसानी से 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकाल सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक रुपये केसीसी (RuPay KCC) कार्ड के जरिए 3.72 लाख डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए हैं, जिनका कुल मूल्य 111.17 करोड़ रुपये रहा।
ALSO READ: CBSE Board Exams में म्यूजिकल सरप्राइज, गणित के पेपर पर क्यूआर कोड स्कैन किया तो बज उठा ब्रिटिश पॉप गाना
वित्त राज्यमंत्री ने समझाया कि रिजर्व बैंक समय-समय पर अर्थव्यवस्था की जरूरतों का आकलन करता है और उसी के आधार पर सरकार को नोट छापने की सिफारिश भेजता है। छोटे लेनदेन के लिए नकदी की मांग को नोटों और सिक्कों के तालमेल से पूरा किया जाता है। साथ ही, अब कम मूल्य के भुगतान के लिए डिजिटल मोड का भी बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी